7 जून 2012 - 19:30

मिस्र की जनता ने शुक्रवार को क़ाहेरा के प्रसिद्ध तहरीर स्क्वायर पर लाखों की संख्या में एकत्रित हो कर क्रांति के शहीदों के प्रति वफ़ादारी का प्रण लिया है...........

मिस्र की जनता ने शुक्रवार को क़ाहेरा के प्रसिद्ध तहरीर स्क्वायर पर लाखों की संख्या में एकत्रित हो कर क्रांति के शहीदों के प्रति वफ़ादारी का प्रण लिया है।मिस्र के राजनैतिक व क्रांतिकारी दलों व संगठनों द्वारा शुक्रवार को व्यापक प्रदर्शन करने की अपील का मिस्री जनता ने भरपूर स्वागत करते हुए पूरे देश में प्रदर्शन किए हैं। इन प्रदर्शनों का लक्ष्य क्रांति के दौरान शहीद होने वालों के प्रति वफ़ादारी की घोषणा करना बताया गया था। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार घोषणा की है कि वे अहमद शफ़ीक़ को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में भाग लेने की अनुमति नहीं देंगे। यह ऐसी स्थिति में है कि जब मिस्र के एक न्यायालय ने पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक की सरकार में उच्च पदों पर आसीन रहने वालों को राजनैतिक पदों से वंचित करने के क़ानून को लागू करने की बात कही है। इस क़ानून के अनुसार मुबारक सरकार के अंतिम प्रधानमंत्री अहमद शफ़ीक़ को भी राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग लेने हेतु अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। मिस्र की जनता ने शुक्रवार को बल देकर कहा कि जब तक शफ़ीक़ को चुनाव में भाग लेने से अयोग्य घोषित नहीं किया जाता तब तक वह तहरीर स्क्वायर से नहीं हटेगी।.........166